कोंटा जनपद में लक्ष्य समय पर पूरा करने की सख्त चेतावनी
जिला प्रमुख नवीन दांदडें
सुकमा। जिला पंचायत सुकमा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकुन्द ठाकुर ने आज कोंटा जनपद पंचायत में विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में जनपद के सभी सचिवों एवं मनरेगा तकनीकी सहायकों की उपस्थिति में विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति पर गहन चर्चा की गई।
बैठक के दौरान योजनाओं की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समयसीमा में लक्ष्य पूरा नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
आवास योजना पर विशेष जोर
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लंबित स्वीकृतियों को दो दिनों के भीतर 100% पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
हितग्राहियों का DBT लिंक तत्काल पूर्ण करने
प्रारंभ आवासों को एक सप्ताह में प्लिंथ स्तर तक लाने
जियो टैगिंग सुनिश्चित करने
द्वितीय किश्त वाले आवासों को 30 अप्रैल तक पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए
खराब प्रगति वाले सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।
स्वच्छता मिशन में लापरवाही पर नाराजगी
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत लंबित शौचालय स्वीकृति प्रकरणों को तत्काल जिला कार्यालय भेजने के निर्देश दिए गए। पूर्व बैठक के बाद भी सुधार नहीं होने पर संबंधित सचिवों को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी करने को कहा गया।
साथ ही ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों में तेजी लाने और जियो टैगिंग पर विशेष जोर दिया गया।
मनरेगा और अन्य योजनाओं की समीक्षा
मनरेगा अंतर्गत:
लंबित e-KYC कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए युक्तधारा पोर्टल में कार्य प्रविष्टि सुनिश्चित करने
पुराने एवं अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों को 31 मई 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने को कहा गया।
वहीं बिहान योजना अंतर्गत इमली खरीदी और लोकॉस एंट्री समयबद्ध करने के निर्देश भी दिए गए।
सख्त संदेश
सीईओ श्री ठाकुर ने स्पष्ट कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में ढिलाई बिल्कुल भी स्वीकार नहीं होगी और सभी अधिकारियों को तय समयसीमा में लक्ष्य हासिल करना अनिवार्य होगा।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




