जिले के 60 हजार 999 किसानों ने अब तक बेंचा 2 लाख 67 हजार 549 मीट्रिक टन धान

राजधानी से जनता तक जिला प्रमुख पवन तिवारी कबीरधाम

समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान विक्रय कर रहें है किसान

कवर्धा । धान खरीदी प्रारंभ होने के बाद कबीरधाम जिले के किसान समर्थन मूल्य पर अपने धान का विक्रय पूरे जोश और उत्साह के साथ कर रहे हैं। मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों की मेहनत का सम्मान करते हुए किसानों को 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचने की सुविधा दी है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। जिले में अब तक 60 हजार 999 किसानों से 2 लाख 67 हजार 549 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। कबीरधाम जिले में धान खरीदी के पहले दिन से किसानों ने धान खरीदी केंद्र पहुंचकर अपने धान को तौलकर समर्थन मूल्य में विक्रय कर रहे है। शासन के मंशानुरूप किसानों को पहले से ही टोकन जारी किया जा रहा है, जिससे आसानी से अपना धान का विक्रय कर रहे है। जिले में टोकनों के माध्यम से अब तक 2 लाख 67 हजार 549 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। इस बार प्रदेश सरकार द्वारा 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है, जो किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहारा बनेगा। जिला प्रशासन ने धान खरीदी केंद्रों पर सुचारू और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रत्येक केंद्र पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, ताकि खरीदी प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के सुचारू रूप से संपन्न हो सके। धान विक्रय के 72 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातें में राशि प्राप्त हो रही है। किसानों की सुविधा के लिए जिले में नई सुविधा की शुरूआत की गई हैं। धान उपार्जन केन्द्रों में माईक्रो एटीएम लगाये गए हैं। माइक्रो एटीएम में प्रतिदिन 10 हजार रूपए अधिकतम आहरण की सीमा निर्धारित है। जिले के किसानों में माइक्रो एटीएम के माध्यम से शीघ्र राशि मिल जाने पर खुशी है। शासन की नई व्यवस्था ऑनलाईन टोकन तुंहर हाथ एप्प के माध्यम से किसान धान बिक्री के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं। धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से अच्छी गुणवत्तायुक्त धान की खरीदी की जा रही है। किसानों के लिए धान उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। धान खरीदी केन्द्र में कांटा-बांट, नापतौल, बारदाना, कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, आर्द्रतामापी यंत्र, सीसीटीवी कैमरा, रखरखाव, पेयजल, स्वास्थ्य किट, छांव, बायोमेट्रिक डिवाईस मशीन, मानव संसाधन सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्था की गई है। धान उपार्जन केन्द्रों में मोटा, पतला एवं सरना धान की खरीदी की जा रही है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज