जिले में एसीबी की बड़ी कार्यवाही : लोक स्वास्थ यांत्रिकी के एसडीओ को डेढ़ लाख रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

जिले में एसीबी की बड़ी कार्यवाही : लोक स्वास्थ यांत्रिकी के एसडीओ को डेढ़ लाख रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

 

 

छुईखदान । छुईखादान में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ राजेश मडावे को 1.5 लाख रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है एसीबी की टीम ने अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है केसीजी ज़िले में एसीबी की यह बड़ी कार्यवाही है बताया गया की एसडीओ के द्वारा ठेकेदार से बिल पास करवाने के नाम पर पैसे की माँग कर रहा था

जिसकी जानकारी मिलते ही एसीबी की टीम ने आज डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत के साथ एसडीओ राजेश मडावे को रंगे हाथ किया गिरफ़्तार प्रार्थी प्रवीण कुमार तिवारी की शिकायत पर यह बड़ी कार्यवाही हुई है प्रार्थी ठेकेदार ने बताया कि कई महीनों से टेंडर के बिल को पास करने के एवज़ में पैसे की माँग करता था एसडीओ राजेश मडावे से अंततः परेशान होकर प्रार्थी ने एसीबी में शिकायत की जिसके बाद आज एसीबी ने छुईखदान लोक स्वास्थ यांत्रिकी पहुँच कर बड़ी छापेमार कार्यवाही किया गया और रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ अधिकारी को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज