झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने- पदुमलोचन सिंह मरकाम 

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल गरियाबंद/देवभोग – भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ नवीन मार्कडेय ने प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर की अनुशंसा पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की सूची जारी की है । इस सूची में भाजपा के वरिष्ठ व सक्रिय कार्यकर्ता पदुमलोचन सिंह को झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। जिससे भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकताओं का कहना है कि इस नियुक्ति से प्रदेश व जिला संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों तक केन्द्र व प्रदेश सरकार कि योजनाओं और संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा। पदुमलोचन सिंह ने बताया कि प्रदेश व जिला संगठन ने मुझे जिस विश्वास के साथ झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है, मैं उसके लिए सहृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीबों और मजदूर वर्ग के मुद्दे को उठाना और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ना। मैं भाजपा के प्रति निष्ठा पूर्वक कर्तव्यों का पालन करते हुए पार्टी के लिए हमेशा कार्य करता रहूंगा।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज