डीसीएम सीएनजी ऑटो की टक्कर से 11 लोगों की हुई दर्दनाक मौत,

सड़क पर बिखरी लाशें देखने वाले हुए बेहोश।
बिलग्राम थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा में डीसीएम की टक्कर से 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई,  शेष घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, पुलिस टीम राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई है.
बताते चलें हरदोई जनपद में बुधवार दोपहर को बिलग्राम थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव के पास एक ऑटो व डीसीएम की जोरदार भिड़ंत हो गई. इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पर सवार 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.
वहीं  घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे मौके पर अधिकारियों के पहुंचने पर शवों को एंबुलेंस के जरिए सीएससी बिलग्राम भेजा गया। वही
स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी ऑटो में फंसे घायलों को निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज रहे हैं. मृतकों के बारे में पुलिस विवरण जुटा रही है. इस दर्दनाक हादसे से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है. जिसने भी 11 लोगों के मौत की बात सुनी, वह सहम गया. दुर्घटना स्थल पर बिखरी लासें देखकर हर किसी का दिल डोल गया। फिलहाल स्थानीय पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह बिलग्राम तहसीलदार बिलग्राम प्रभारी निरीक्षक बिलग्राम पुलिस बल माधवगंज करीब 1 घंटे तक हरदोई उन्नाव मार्ग अवरुद्ध रहा पुलिस बल ने उप जिलाधिकारी के मौजूदगी में सभी  शवों को पंचायत नामा के लिए सीएससी बिलग्राम भेजा वहीं उपजिलाधिकारी ने अग्रिम कार्यवाही के लिए प्रभारी निरीक्षक बिलग्राम को आदेशित किया गया सीएससी बिलग्राम शवों के पास पहुंचे पुलिस अधीक्षक हरदोई नीरज कुमार जादौन ने घायलों से पूछताछ की घटनास्थल पर तीन बच्चों की मौत जिसमें 6 महिलाएं तथा एक पुरुष का शव मिला सभी शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई वहीं डीसीएम गाड़ी नंबर यूपी 76 के 6504 तथा सीएनजी ऑटो नंबर यूपी  30 सी टी 7185 वहीं ग्रामीणों ने यह भी बताया कि घटना स्थल पर चालक ने मोटरसाइकिल सवार को बचाने के लिए डीसीएम चालक अपने वाहन को सड़क के दाहिने ओर स्टेरिंग को काटा जिससे ऑटो चालक अनियंत्रित होकर डीसीएम में टकरा गया इस हादसे से पूरे क्षेत्र में गमी का माहौल देखने को मिला।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज