डॉक्ट्रेड की मानद उपाधि से दिल्ली में विभूषित हुए – हृदय प्रकाश अनंत

डॉक्ट्रेड की मानद उपाधि से दिल्ली में विभूषित हुए – हृदय प्रकाश अनंत

राजधानी से जनता तक। जांजगीर। लोक संगीत क्षेत्र में जांजगीर जिला के एक मात्र छग शासन से राज्य अलंकरण सम्मान प्राप्त कलाकार, लाइफटाइम अभूतपूर्व सेवाकार्य, उत्कृष्ट प्रतिभा, विशिष्ट उपलब्धि, एवम वेरी फाइड प्रोफाइल के आधार पर मैजिक & आर्ट यूनिवर्सिटी ने द कैसल ऑफ आर्ट थियेटर दिल्ली में देश भर के सेलेक्टेड प्रतिभाओं के बीच हृदय प्रकाश अनंत को डॉक्ट्रेड्ड की मानद उपाधि से सम्मानित कर,मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया ।

विदित हो की प्रदेश भर में लोक कला, गीत संगीत, लोक संस्कृति परंपरा को प्रदूषित होने से बचाने एवम सहेजने के लिए कई वर्षो से जन जागृति का कार्य करते आ रहे है। संगीत साधना को ही समाज सेवा व समाज सुधार का उद्देश्य बना चुके हृदय प्रकाश अनंत 10 वर्ष के उम्र से ही गीत संगीत के प्रति समर्पित हो गए है,संगीत क्षेत्र में प्रदेश का हर बड़ा सम्मान उन्हें प्राप्त है,अपनी गीत संगीत रचनाओं एवं लोक मंच सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से देश प्रदेश में विशिष्ट स्थान प्राप्त कर चुके है। लोक कलाकार संगठन के द्वारा कलाकारो की समुचित हक अधिकार मान सम्मान के लिए हमेशा मुखर रहते है। वर्तमान के कई नवोदित लोक कलाकार उन्हें प्रेरणास्रोत मानकर आगे बढ़ रहे है। प्रदेश के कई कलाकारो को सेवा,सहयोग,आश्रय देकर उच्च स्थान तक पहुंचाए है। संगीत कला को आत्मिक शांति,शुचिता पूर्ण सात्विक जीवन,और जन सेवा का आधार मानते है।

शिक्षा के क्षेत्र में दोहरी एम ए तक शिक्षण के बाद भी सतत संगीत साधना को कभी भी आजीविका का साधन नही मानते हुए केवल नैसर्गिक प्रतिभा का प्रदर्शन ही मानकर चलते हुए अपना एक बड़ा नाम व मुकाम बनाए हुए है। अपनी उपलब्धियों का आधार पारिवारिक संस्कार, वरिष्ठ विद्वत जनों का संगत,सात्विक जीवन शैली,व एक सूत्रीय कार्य क्षेत्र को देते है। डॉक्ट्रेड की उपाधि प्राप्त होने पर समस्त कला जगत,पारिवारिक ,वरिष्ठ जन,सामाजिक मित्र गणों का हर्षित बधाई संदेश लगातार प्राप्त हो रहे है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज