तिल्दा नेवरा विकास मित्र मंडल के द्वारा बॉलीवुड प्रसिद्ध पंजाबी गायक मिलन गाबा का सफल कार्यक्रम आयोजित किया गया

राजधानी से जनता तक/ सौरभ यादव

तिल्दा-नेवरा नगर माता की जगराता के साथ गरबा महोत्सव भक्तों को आकर्षित कर रही है। तिल्दा-नेवरा नगर में इन दिनों विकास मित्र मंडल गरबा महोत्सव को लेकर काफी चर्चा में है। नव दिन की माता के भक्ति में भक्तगण डूबे हुए हैं, रोजाना सैकड़ों की संख्या में भक्तगण गरबा महोत्सव में शरीक होकर माता सेवा में जुटें हुए हैं, वहीं बालीवुड के सितारों के अलावा अन्य कलाकार भी माता सेवा के लिए तिल्दा-नेवरा नगर में पधार रहे हैं। विकास मित्र मंडल द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव में पिछले

दिनों बालीवुड कलाकार अभिषेक ने शरीक होकर समां बांधा वहीं आज म्यूजिक एम जी के नाम से शुमार पंजाबी गायक, संगीतकार मिलिंद गाबा गरबा महोत्सव में प्रस्तुति देंगे, संगीत के क्षेत्र में धुम मचाने वाले मिलिंद गाबा के तिल्दा-नेवरा आगमन को लेकर क्षेत्रवासियों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है, चूंकि इन्होंने अपनी प्रभावी संगीत के माध्यम से देश विदेश में खास पहचान बनाया है। विकास मित्र मंडल के अध्यक्ष विकास सुखवानी

के द्वारा गणेशोत्सव पर्व से लेकर देवी माता की पर्व नवरात्रि तक विभिन्न आयोजन कर तिल्दा-नेवरा नगर का एक पहचान बनाया है विकास मित्र मंडल के धार्मिक, सामाजिक कार्यो के प्रति रूझान को लेकर काफी सराहना किया जा रहा है। राजस्थान हार्डवेयर के पिछे सौरब पार्क में आयोजित गरबा महोत्सव में रोजाना भक्तगण बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। वहीं आयोजन समिति द्वारा महोत्सव के प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जा रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज