तेज रफ़्तार कंटेनर ने ली तीन महिलाओं की जान

हादसे में एक की मौत, दो घायल

रफ़्तार ने ढाया कहर:- वाहन ने मॉर्निग वाक पर निकली 3 महिला को मारी ठोकर, 1 की मौत 2 महिला गम्भीर रूप से घायल

जांजगीर-चांपा। नीलकंठ धिरहे । छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में तेज रफ्तार छोटा कंटेनर वाहन के चालक ने मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन महिलाओं को पीछे से जोरदार ठोकर मारी है। हादसे में 30 वर्षीय महिला लक्ष्मी भारद्वाज की मौत हुई है। वहीं दो महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हुई है जिनका उपचार जिला अस्पताल जांजगीर में जारी है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। हादसे का विवरण दरअसल,, बुधवार की सुबह करीबन 6.30 बजे लक्ष्मी भारद्वाज, ज्योति यादव और सुनीता बरेठ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। पुलिस लाईन के पास सड़क में पैदल चल रहे थे। इस दौरान डाक पार्सल लिखा तेज रफ्तार छोटा कंटेनर वाहन पीछे से आकर तीनो महिलाओं को अपनी चपेट में लेते हुए जोरदार ठोकर मारी हादसे में तीनो एक दूसरे से दूर जा गिरी, वहीं लक्ष्मी भारद्वाज के सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पैर ही मौत हुई। ज्योति यादव और सुनीता बरेट को गंभीर हालत में जिला अस्पताल जांजगीर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस कार्रवाई

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि पुलिस लाईन में पदस्थ आरक्षक प्रवीण भारद्वाज की पत्नी लक्ष्मी भारद्वाज की मौत हुई है। छोटा कंटेनर वाहन और चालक को पकड़ा लिया गया है। थाने में अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज