थाना बलरामपुर पुलिस द्वारा जुआरियों के विरूद्ध की गई सख्त कार्यवाही

राजधानी से जनता तक/पंकज गुप्ता/बलरामपुर

बलरामपुर :- दिनांक 01/11/2024 को थाना प्रभारी बलरामपुर निरीक्षक भापेंद्र साहू को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना बलरामपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भनौरा के सतिसेमर पारा में कुछ लोगों के द्वारा 52 पत्ती ताश से रुपये पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है।

11 जुआरियों को जुआ खेलते किया गया गिरफ्तार

प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी बलरामपुर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को तत्संबंध में सूचना देकर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर (भापुसे) के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विश्व दीपक त्रिपाठी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) शैलेंद्र पांडे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बलरामपुर जितेंद्र खुटे के मार्गदर्शन में थाना बलरामपुर पुलिस की एक टीम गठित कर प्राप्त सूचना के अनुसार ग्राम भनौरा के सतिसेमर पारा में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही में कुल 11 आरोपीगणों को 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।

जुआरियों के कब्जे से तास पत्ती व 88,200/- रुपये भी किया गया जप्त

मौके पर सभी आरोपीगणों के कब्जे से 52 पत्ती ताश सहित कुल 88200/- जप्त किया गया। आरोपीगणों का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत अपराध घटित किया जाना पाये जाने से आरोपियों के विरुद्ध थाना बलरामपुर में अपराध क्रमांक 162/2024 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों का जुर्म जमानतीय होने से आरोपीगण को गिरफ्तार कर जमानत मुचलके पर छोड़ा गया है।

नाम आरोपीगण –

1. रामदास गुप्ता पिता शिवशंकर गुप्ता, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 7, बलरामपुर।
2. सुग्रीव पिता रामदास,उम्र 35 वर्ष, निवासी चेरवा, वार्ड क्रमांक 9, बलरामपुर
3. खलील अंसारी पिता अहमद अली अंसारी, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14, दहेजवार बलरामपुर
4. मनौवर अंसारी पिता सकील अंसारी, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14, बलरामपुर
5. विकास कुमार गुप्ता पिता शंकर साव, उम्र 41 वर्ष,निवासी वार्ड क्रमांक 2, बलरामपुर
6. पांडु राम पिता रामलोचन, उम्र 40 वर्ष, निवासी तुरीडीह ,बलरामपुर
7. श्यामगुप्ता पिता रामरतन गुप्ता, उम्र 45 वर्ष, निवासी दहेजवार, बलरामपुर
8. रामेश्वर सिंह पिता रामनाथ, उम्र 25 वर्ष, निवासी आवरी, बलरामपुर
9. प्रमोद टोप्पो पिता पी.एस. टोप्पो, उम्र 37 वर्ष,रक्षित केंद्र बलरामपुर
10. महिपाल कुजूर पिता ईमिल कुजूर, उम्र 55 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 13, बलरामपुर
11. संजय प्रसाद गुप्ता पिता लखन साव, उम्र 40 वर्ष,वार्ड क्रमांक 10 दहेजवार, बलरामपुर

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज