दशहरा महोत्सव में शामिल हुए पूर्व वि.स. उपाध्यक्ष संतराम नेताम रावण दहन पर बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश

 

जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

केशकाल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलगाँव में 16अक्टूबर, बुधवार को विराट दशहरा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष व केशकाल के पूर्व विधायक संतराम नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ग्राम बेलगांव पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने प्रभु श्रीराम-लक्ष्मण और हनुमान जी की सुंदर झांकी के साथ पूर्व विधायक संतराम नेताम सहित उनके साथ पहुंचे अतिथियों को मंच पर आसीन कराया और स्वागत-अभिनन्दन किया। इस दौरान पूर्व विधायक संतराम नेताम ने दशहरा महोत्सव में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा की “यह पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। हम लोग हर साल रावण का वध करते है, परंतु इस पर्व की सार्थकता तभी है, जब हम काम, क्रोध, मद, लोभ रूपी रावण, जो हमारे मन में है, उसका वध करें।”कार्यक्रम के दौरान संतराम नेताम ने रावण के पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया, वहीं उपस्थित सभी लोगों को दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। रावण दहन पर जोरदार रंग-बिरंगी आतिशबाजी की गई, जिससे उत्सव का माहौल रहा। उपस्थित सभी लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न हर्षोल्लास से मनाया।

संवेदनशील क्षेत्र में सघन जनसंपर्क:-

*अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान पूर्व विधायक संतराम नेताम संवेदनशील क्षेत्र में सघन जनसंपर्क करते हुए ग्राम धनोरा, बेलगांव,तोड़ासी,बड़ेखौली,इरागाँव पहुंचकर कार्यकर्त्ताओ से भेंट मुलाकात कर हाल चाल जाना। ब्लॉक धनोरा में कांग्रेस के पदाधिकारियों,सरपंच एवं बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी आने वाले त्रिस्तरीय पंचयात चुनावों के संबंध पर चर्चाएं हुई। तत्पश्चात ग्राम इरागांव मे स्व. श्री नंदलाल नेगी के निधन पर संतराम नेताम शोक कार्यक्रम में सम्मलित होकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं एवं ईश्वर से पुण्यात्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। छायाचित्र के समक्ष पुष्प अर्पित उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया साथ ही उनके परिवार का ढांढस बढ़ाया तथा दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज