दिव्यांगता भी नहीं डिगा सका इरादा : पति—पत्नि ने बैलेट पेपर से किया वोट

 

दिव्यांग मतदाता संतोषी—मिलाप बोले— लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होकर गर्व की अनुभूति हुई, आप भी 26 अप्रैल को मतदान जरूर करिए

खैरागढ़  ।  खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र—73 के मतदान केंद्र क्रमांक-263 दपका में निवासरत मिलाप दास और श्रीमती संतोषी को लोकसभा आम निर्वाचन में शामिल होने से दिव्यांगता भी नहीं रोक पाया। उन्होंने राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र क्रमांक—06 के लिए गृह मतदान सुविधा के ​तहत बैलेट पेपर से वोट किया है।

दोनों पति—पत्नि ने लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होकर खुद को गौरवाविंत बताया है। जहां मिलाप पैर और उनकी पत्नी संतोषी आंख से दिव्यांगता के शिकार है। उन्होंने कहा कि पहले मतदान के लिए लाइन लगना पड़ता था। इससे काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। दिव्यांगता की विपरीत परिस्थिति में मतदान के लिए काफी दिक्कतें होती थी। लेकिन  होम वोटिंग की सुविधा से लाइन में लगने से छुटकारा मिल गया है और बड़ी आसानी से ही घर बैठे मतदान करने में खुशी हो रही है। गौरतलब है कि सुदृढ़ लोकतंत्र के लिए प्रत्येक मतदाताओं का वोट महत्वपूर्ण की मंशा और कोई भी मतदाता मतदान से वंचित ना रह पाए। इस उद्देश्य से भारत चुनाव आयोग ने इस वर्ष पहली बार 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाता और दिव्यांग मतदाताओं के लिए गृह मतदान की व्यवस्था उपलब्ध कराई है। इस सुविधा राजनांदगांव लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक—06 के अंतर्गत आने वाले जिले के खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र—73 के मतदान केंद्र क्रमांक-263 दपका में दिव्यांग मतदाता श्री मिलाप दास और श्रीमती संतोषी ने भी होम वोटिंग सुविधा के तहत अपना मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भी सहभागिता निभाई है।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज