देवभोग पुलिस की सराहनीय पहल महाविद्यालय के विद्यार्थियों को यातायात के नियम से परिचित नियमों का पालन जागरूकता अभियान आयोजित किया गया

जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल /राजधानी से जनता तक 

देवभोग – गरियाबंद एसपी निखिल अशोक राखेचा के निर्देशन पर देवभोग पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के यातायात जागरूकता अभियान चला रही है।जिसमें स्थानीय देवभोग कालेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को यातायात के नियमों का पालन करने परिचित कराया गया। ताकि वाहन को सही दिशा की ओर यातायात किया जा सकें। इस उद्देश्य से आज महाविद्यालय में यातायात जागरूकता अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत थाना प्रभारी पुलिस और जवान गांवों में जाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों और दुर्घटनाओं से बचाव के तरीकों के बारे में बताए गए ।इसी कड़ी में आज स्थानीय देवभोग महाविद्यालय में यातायात जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान देवभोग महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रोफेसर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और आम नागरिक उपस्थित रहे,साथ ही महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी इस अभियान में अपनी सहभागिता निभाने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पूर्ण सहमति जताई है।

देवभोग थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह ने बताया कि,हमारा उद्देश्य यह है कि वाहनें चालकों को जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है।

यातायात जागरूकता अभियान के मुख्य उद्देश्य है –

1.दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चारपहिया वाहनों में सीटबेल्ट का उपयोग करना ।

2.ओवरस्पीडिंग और ड्रंक ड्राइविंग से बचना, मोबाइल फोन का उपयोग ड्राइविंग के दौरान नहीं करना, पैदल यात्रियों का ध्यान रखना,यातायात नियमों का पालन करना।

3.नशीले (शराब, गांजा व अन्य मादक पदार्थों का) हालात में वाहन ड्राइविंग से बचना।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज