नगर पंचायत बोड़ला अध्यक्ष पद के लिए बसंत नामदेव की प्रबल दावेदारी, नगरवासियों में हर्ष का माहौल।

राजधानी से जनता तक जिला प्रमुख पवन तिवारी कबीरधाम

कबीरधाम! नगरीय निकाय चुनाव का आगाज़ हो चुका है,चुनाव मैदान में दावेदार अपनी किस्मत आजमाने को तैयार हैं। बता दें कि जिले में स्थित नगर पंचायत बोड़ला, अध्यक्ष के पद के लिए बसंत नामदेव के द्वारा प्रबल रूप से दावेदारी किया जा रहा है, बसंत नामदेव के दावेदारी से नगर वासियों व नामदेव समाज में खुशी की लहर छाई हुई है ,बसंत नामदेव भाजपा के कट्टर समर्थक हैं,वे भाजपा में विगत 30 वर्षो से अपना बहुमूल्य समय देते आ रहे हैं ,नगर पंचायत बोड़ला विकास से कोसों दूर है मध्यप्रदेश राज्य से विभाजित छत्तीसगढ़ राज्य के गठन होने से लेकर आज तक नगर पंचायत बोड़ला शासन से मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं से वंचित है, जिसको मद्दे नजर रखते हुए बसंत नामदेव नगर के विकास के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी किया जा रहा हैं, बसंत नामदेव 1998 से लेकर 2013 तक भाजपा सक्रिय सदस्य रहे वहीं 2013 से 2021 तक जिला संयोजक सोसल मीडिया, आईटी सेल सहित जिला भाजपा मीडिया के रूप में दायित्व के निर्वाहन किए 2021 से वर्तमान में प्रदेश भाजपा सोसल मीडिया कार्यकारणी सदस्य के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज