नवंबर माह में राष्ट्रीय नेताओं के छत्तीसगढ़ आने के संकेत

रायपुर । छत्तीसगढ़ जल्द ही अपने 25 वां वर्षगांठ मनाने वाला है । 01 नवंबर को छत्तीसगढ़ अपना 24 वर्ष पूरा करेगा । नवंबर माह छत्तीसगढ़ के लिए खास रहने वाला है क्योंकि इस माह कई बड़े आयोजन प्रदेश में होंगे और कई बड़े नेताओं के साथ बड़े व्यक्तित्व वाले हस्तियों का छत्तीसगढ़ आगमन होना है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के साथ बॉलीवुड सिंगर शांतनु मुखर्जी (शान), नीति मोहन और इंडियन आइडल विजेता पवनदीप और अरुनिदिता छत्तीसगढ़ आयेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ सकते हैं । दरअसल, जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही जनजातीय समाज के विभिन्न लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवाद करते नजर आएंगे। इंडियन रोड कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन 8 से 11 नवंबर को छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहा है। इस अधिवेशन कार्यक्रम का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। यह आयोजन पंडित दीनदयाल सभागृह और सांइस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। इस अधिवेशन में ऑस्टे्रलिया, श्रीलंका, बांग्लादेश इंडोनेशिया सहित देश-विदेश के सैकड़ों वैज्ञानिक, सड़क व पुल निर्माण से जुड़े इंजीनियरों सहित 5 हजार प्रतिनिधि शामिल होंगे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज