नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी को तिल्दा पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी ने बेइज्जत करने की नियत से किया था अश्लील हरकते

सौरभ यादव/ राजधानी से जनता तक

तिल्दा नेवरा :- थाना से मिली जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक – 279/2025 धारा 74, 115(2) बी0एन0एस0 एवं पाॅक्सो एक्ट की धारा 08 नाबालिग बालिका से छेडछाड़ करने वाला अधेड़ पुलिस की गिरफ्त में बेईज्जत करने की नियत से किया था अश्लील हरकत नाम पता आरोपी नरेन्द्र यादव पिता स्व0 विष्णु यादव उम्र 50 साल साकिन वार्ड क्र0 12 परसदा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0 प्रार्थिया के द्वारा थाना आकर लिखित आवेदन पेश की जिसमें गुरुवार को करीब 06ः00 बजे इसकी नतनीन नाबालिग बालिका पीडिता को गांव के नरेन्द्र यादव के साथ दही लेने के लिये भेजना, दही लेकर करीब आधा घण्टा के बाद वापस घर आ जाना। शुक्रवार को सुबह करीब 10ः00 बजे नतनीन नाबालिग बालिका पीडिता को उसकी चाची के द्वारा नहलाने के दौरान पीडिता के दोनो सीने में खून जमा हुआ, काला हो जाना जिसे उसकी चाची के द्वारा पूछने पर नरेन्द्र यादव के साथ दही लेने जाने के दौरान गांव के बोरिंग के पास नरेन्द्र यादव के द्वारा दोनो सीना को दबा देना, चिल्लाने पर दोनो हाथ को पीछे से पकड़कर मुॅह को दबाकर अडचन के ब्यारा में ले जाकर पटक देना बताकर आरोपी नरेन्द्र यादव के द्वारा नाबालिग बालिका पीडिता को बेईज्जत करने की नियत से उसके सीना को दबा देना लेख जिसकी रिपोर्ट पर अपराध कायम कर प्रकरण के आरोपी नरेन्द्र यादव को तत्काल हिरासत में लिया गया तथा गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज