नियद नेल्लानार योजना के तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0

159 गाँवों में नि:शुल्क गैस कनेक्शन हेतु शिविर जारी, अब तक 1610 आवेदन प्राप्त

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में सुकमा जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत व्यापक महाअभियान चलाया जा रहा है। नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत चयनित 159 दूरस्थ गाँवों में खाद्य विभाग द्वारा विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहाँ पात्र ग्रामीण महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिलाने के लिए आवेदन और केवाईसी की पूरी प्रक्रिया एक ही स्थान पर पूरी की जा रही है।

जिले की प्रमुख गैस एजेंसियाँ—दोरनापाल गैस एजेंसी, वंदना गैस एजेंसी सुकमा, पोलमपल्ली गैस एजेंसी और कोंटा गैस एजेंसी—खाद्य विभाग के साथ मिलकर अंदरूनी इलाकों तक पहुँचकर शिविरों में सक्रिय रूप से सहयोग कर रही हैं। अब तक 1610 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं और आवेदन प्रक्रिया लगातार जारी है।

शिविर की मुख्य विशेषताएँ

गैस एजेंसियों की उपस्थिति

बीपीएल राशनकार्डधारियों से आवेदन प्राप्त

मौके पर ही KYC की त्वरित प्रक्रिया

पात्र महिला मुखिया को प्राथमिकता

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज