नीति आयोग प्रतिनिधि का सुकमा दौरा: नवाचारों का लिया जायजा, कोंटा में विकास पर मंथन

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – आकांक्षी जिलों में विकास की रफ्तार को परखने और जमीनी नवाचारों को समझने के उद्देश्य से नीति आयोग के प्रतिनिधि श्री चंद्र शेखर चेरुकू ने सुकमा जिले का दौरा किया। इस दौरान कोंटा विकासखंड में आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (KPI) पर विस्तृत परिचर्चा आयोजित की गई।

दौरे के दौरान प्रतिनिधि ने जिले में चल रही विभिन्न नवाचारी पहल का गहन अवलोकन किया। उन्होंने मयापारा आंगनवाड़ी में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) परियोजना का निरीक्षण कर बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की सराहना की। वहीं नक्सल पुनर्वास केंद्र में संचालित वयस्क साक्षरता कार्यक्रम को सामाजिक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इसके अलावा तुंगल डैम पर स्वयं सहायता समूहों से संवाद कर उनके आर्थिक सशक्तिकरण के प्रयासों को समझा। सुकमा में बैगनपल्ली आम के मॉडल प्लांटेशन, फंडीगुड़ा वयस्क साक्षरता केंद्र तथा पेडाकुर्ती की हाई-टेक नर्सरी का भी भ्रमण कर स्थानीय स्तर पर हो रहे नवाचारों को सराहा।

कोंटा में आयोजित परिचर्चा एसडीएम श्री सुभाष शुक्ला एवं सीईओ जनपद पंचायत श्री सुमित की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़े संकेतकों पर विस्तार से समीक्षा की गई।

यह पूरा दौरा पीपीआईए फेलो अर्कजा कुठियाला एवं सौरभ यादव तथा नीति आयोग फेलो संजय कुमार के समन्वय में संपन्न हुआ।

सुकमा जिले में हो रहे नवाचार और योजनाओं का प्रभाव अब राष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान आकर्षित कर रहा है। नीति आयोग के इस दौरे से जिले के विकास कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज