पशु को क्रूरता पूर्वक झारखण्ड के बुचड़खाना ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार

चन्द्रदीप यादव/ राजधानी से जनता तक/ चांदो, बलरामपुर

चांदो :- बलरामपुर जिला के थाना प्रभारी चांदो को मुखबिर से सूचना मिली की दो व्यक्ति ग्राम नावाडीह कला, पियारटोली के रास्ते से पैदल 03 बैल को क्रूरता पूर्वक मारते पीटते हाकते हुए बूचड़खाना झारखंड बॉर्डर की ओर ले जा रहे हैं।
प्राप्त हुई सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके निर्देशानुसार थाना चादों पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए स्थान ग्राम नावाडीह कला पियारटोली पहुंचे जहाँ मेन रोड पर 02 व्यक्ति तीन बैल को मारते पीटते व हाकते हुए झारखंड ले जा रहे थे, जिसे हमराह स्टाफ के साथ घेराबंदी कर विधिवत हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ किया गया, पूछताछ पर अपना नाम सुरेंद्र काशी, निवासी धनजी, व कपिल देव निवासी ग्राम करचा ,थाना चादों का होना बताया गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरुद्ध मवेशी तस्करी करना पाए जाने पर थाना चांदों में अपराध क्रमांक 05/ 2026 धारा 4, 6, 10, छत्तीसगढ़ कृषि पशु, परिरक्षण ,अधिनियम 2004 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 कायम कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज