गौरेला पेंड्रा मरवाही, 27 मई 2026 / लगन के साथ मेहनत करने वाले लोग कभी असफल नहीं होते। यह कहानी है पेण्ड्रा ब्लाक के ग्राम अमरपुर की निधि तिवारी की। निधि दीप महिला स्व सहायता समूह से जून 2023 से जुडी हैं, वे समूह की अध्यक्ष हैं। समूह से जुड़ने के तीन महिने बाद चक्रिय निधि (आरएफ) से 10 हजार रुपये लेकर जर्सी नस्ल की गाय खरीदीं। गाय 15 लीटर दूध देती है। उन्हे 6 महिने बाद सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) से 60 हजार रुपये मिला, जिसमें उन्होंने और पैसे मिलाकर सब्जी बाड़ी शुरू किया। निधि अपने खेतों में मौसम के अनुसार सब्जी बाड़ी का कार्य करती हैं। उन्होंने मार्च के महिने में टमाटर का फसल लगाई थी, फसल निकलने लगा जिससे वह प्रति किलो 40 रूपये के हिसाब से बिक्री कर अच्छी आय अर्जित कर रही हैं। निधि का कहना है कि राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन बिहान में जुडकर वे अपना और अपने परिवार का सपना पूरा कर रही है। उनका दीदी का वार्षिक आय ढ़ाई लाख रूपये तक हो जाती है। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवागन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुकेश रावटे ने निधि की सफलता को देखते हुए उनके कार्य क्षेत्र का भ्रमण कर उनके कार्यो की सराहना की।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




