राजधानी से जनता तक| कोरबा | बुराई पर अच्छाई के जीत का पर्व विजयादशमीं को शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा है।

विजयादशमीं पर आज पुलिस लाइन में पुलिस ने शस्त्र पूजा की। प्रति वर्ष की भांति दशहरा पर आज सुबह पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने शस्त्र पूजा की। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला सुबह पुलिस लाइन पहुंचे और यहां उन्होंने विधि विधान से शस्त्रों की पूजा अर्चना की और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी। और हवाई फायर भी किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने समस्त कोरबा जिलावासियों को विजयादशमी पर्व की अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।
Author: Sangam Dubey
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com




