रायपुर । राजधानी से लगे तिल्दा नेवरा के बरतोरी पेंट प्लांट में शनिवार को भीषण आग लग गई। प्लांट में रुक-रुक कर ब्लास्ट हो रहा है। इससे आसपास के लोग सहमें हुए हैं। जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के बरतोरी स्थित संजय केमिकल पेंट प्लांट में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि, पूरा प्लांट इसकी चपेट में आ गया। तिल्दा एसडीएम, थाना प्रभारी सहित नेवरा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। आग बुझने का प्रयास किया जा रहा है। रुक-रुक कर ब्लास्ट होने के कारण लोग सहमे हुए हैं। फिलहाल आग लगने का कारण सामने नहीं आया है। वहीं थिनर से लोड टैंकर में कभी भी ब्लास्ट होने की संभावना है।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है






