प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा में गंभीर मंथन जारी

रायपुर  नगरीय निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बीच राज्य के दोनों प्रमुख दलों में टिकट वितरण को लेकर गंभीर मंथन का दौर चल रहा है। इधर सत्तासीन भाजपा पार्टी में प्रत्याशी चयन को लेकर भी बैठकों का दौर चल रहा है। प्रत्याशी चयन के लिए प्रदेश के प्रभारी नितिन नबीन को भी बुलाया गया है। प्रत्याशी चयन को लेकर प्रदेश चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई है। प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होनी है। इस बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन समेत पार्टी के तमाम दिगग्ज शामिल होंगे। इस बैठक में महापौर प्रत्याशियों ने नामों पर चर्चा कर पार्टी फैसला करेगी। प्रत्याशी के चयन की प्रक्रिया संभागीय समिति और प्रदेश समिति के अनुमोदन के बाद होगी। संभाग द्वारा भेजे गए पैनल से प्रत्याशियों पर भाजपा चुनाव समिति अंतिम फैसला लेगी। ऐसी अटकलें है कि 25 जनवरी तक नगर पालिका और पंचायत अध्यक्षों के प्रत्याशी का ऐलान हो सकता है। राज्य में नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन जारी है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज