फ्लाई ऐश उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, बजरंग चौक से बरबसपुर बाईपास मार्ग पर 3 दिन का परिवहन प्रतिबंध

राजधानी से जनता तक|कोरबा| छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा 1 अक्टूबर 2024 को बजरंग चौक (बालको) से बरबसपुर बाईपास मार्ग का निरीक्षण किया गया, जहां कई स्थानों पर फ्लाई ऐश गिरा हुआ पाया गया। यह स्थिति पहले से दिए गए पर्यावरणीय निर्देशों और परिवहन के लिए तय मानकों का लगातार उल्लंघन दर्शाती है। मंडल ने पहले भी फ्लाई ऐश का नियमानुसार परिवहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे और उल्लंघन की स्थिति में पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लागू की थी, लेकिन निरीक्षण में पाया गया कि इन निर्देशों का सही पालन नहीं हो रहा है।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए मंडल ने तत्काल प्रभाव से 2 से 4 अक्टूबर 2024 तक बजरंग चौक से बरबसपुर बाईपास मार्ग पर फ्लाई ऐश के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने का फैसला किया है। इस दौरान फ्लाई ऐश हटाने की कार्रवाई की जाएगी। 3 दिनों के भीतर फ्लाई ऐश पूरी तरह साफ हो जाने के बाद ही परिवहन बहाल करने पर विचार किया जाएगा।

 

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज