बरतोरी कम्पनी के संजय केमिकल्स में लगी भीषण आग से एक बुजुर्ग हुए घायल

मीडिया कर्मियों से सुरक्षा गार्ड ने कवरेज के लिए रोक जा रहा था,

तिल्दा नेवरा । सौरभ यादव । के औद्योगिक क्षेत्र ग्राम बरतोरी में संजय केमिकल्स में सुबह लगभग 7 बजे के आसपास आग लगी है। आग की लपटें काफी तेज है ,फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद थे, आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। घटनास्थल पर एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी दल बल के साथ उपस्थित थे।

साथ ही घटना में एक बुजुर्ग नेतराम बरेठ ग्राम खोखरा जांजगीर चांपा निवासी घायल हुआ है जिसे एक निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।और सुरक्षा गार्ड कावरेज करने गए मीडिया कर्मियों को रोका जा रहा था, सुरक्षा गार्ड को पूछने से बताया कि वीडियो व फ़ोटो क्यों कावरेज नहीं करने दें रहे हैं, तब पश्यत बताया कि मुझे कम्पनी संजय केमिकल्स एच आर , पियूष शर्मा ने मीडिया वाले को रोकने बोला है, और आपकोबता दें कि प्लांट प्रबंधन किसी को आने जाने नहीं दे रहे साथ ही यहां पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। एंबुलेंस भी इतने बड़े प्लांट में नहीं है। तिल्दा से 10.38 बजे एंबुलेंस को गाड़ी बुलवाई गई है। प्लांट प्रबंधन के अधिकारी, कर्मचारी पत्रकारों को भी किसी तरह की जानकारी नहीं दे रहे साथ ही अंदर भी जाने नहीं दे रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज