बालको थाना क्षेत्र में अवैध कोयला व बिजली से चल रहे ईंट भट्ठे, ग्रामीण परेशान

राजधानी से जनता तक |कोरबा| बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से कोयला एवं बिजली का उपयोग कर ईंट निर्माण किए जाने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। रुकबहरी एवं सरायपाली क्षेत्र में संचालित ईंट भट्ठों से प्रदूषण, अवैध खनिज उपयोग और नियमों की खुलेआम अनदेखी के कारण स्थानीय ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार इन ईंट भट्ठों में न तो वैध अनुमति है और न ही पर्यावरणीय मानकों का पालन किया जा रहा है। अवैध रूप से प्राप्त कोयले और चोरी की बिजली के सहारे ईंट निर्माण किया जा रहा है, जिससे न केवल राजस्व को नुकसान हो रहा है बल्कि आसपास के वातावरण और जनस्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि मोपेड एवं दोपहिया वाहनों के जरिए अवैध कोयले का परिवहन धड़ल्ले से किया जा रहा है और इन्हीं भट्ठों में खपाया जा रहा है। दिन-रात धुएं के कारण हवा दूषित हो रही है, खेतों की उपज प्रभावित हो रही है और सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

इस संबंध में ग्रामीणों ने समय-समय पर प्रशासन और संबंधित विभागों को शिकायतें दर्ज कराई हैं। वहीं, खनिज विभाग से भी अवैध खनन एवं कोयले के उपयोग पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। बावजूद इसके अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

देखना यह है कि प्रशासन इस अवैध कारोबार पर कब और कैसे लगाम कसता है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज