बोर्ड परीक्षा 2026: सुकमा ने रचा इतिहास ,हाईस्कूल में प्रदेश में 7वां स्थान, शिवांगी और शेख जसमीन बने जिला टॉपर

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में सुकमा जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। हाईस्कूल परीक्षा में जिले ने प्रदेश स्तर पर 7वां स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस सफलता पर कलेक्टर श्री अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुंद ठाकुर एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.आर. मंडावी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
10वीं में शानदार प्रदर्शन, 91.29% रिजल्ट
कक्षा 10वीं में जिले का परिणाम बेहद प्रभावशाली रहा।

शेख जैस्मिन 12th टॉपर

कुल 2013 विद्यार्थियों में से 1835 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए, जिससे 91.29% सफलता प्रतिशत दर्ज किया गया।
प्रथम श्रेणी – 1148 विद्यार्थी
द्वितीय श्रेणी – 673 विद्यार्थी
तृतीय श्रेणी – 14 विद्यार्थी
10वीं टॉपर्स
कु. शिवांगी सिंह परिहार (स्वामी आत्मानंद स्कूल, छिंदगढ़) – 97.33%
कु. सना निशा (मदर टेरेसा अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सुकमा) – 95.50%
श्री उमर खान (स्वामी आत्मानंद स्कूल, कोंटा) – 94.67%
इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है।
12वीं में भी बेहतर प्रदर्शन, 23वां स्थान
कक्षा 12वीं में भी सुकमा जिले ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में 23वां स्थान प्राप्त किया।
कुल 1413 परीक्षार्थियों में से 1137 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिससे 80.63% सफलता प्रतिशत दर्ज हुआ।
12वीं टॉपर्स
कु. शेख जसमीन (स्वामी आत्मानंद स्कूल, दोरनापाल) – 92%
कु. जमुना (स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल, तालनार) – 90.80%
श्री आयान मैथ्यू (IMST अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सुकमा) – 88.40%

शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती पहचान

सुकमा जिले की इस उपलब्धि पर प्रशासन, शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और बेहतर शैक्षणिक माहौल का यह परिणाम माना जा रहा है।
यह सफलता न केवल जिले के लिए गौरव का विषय है, बल्कि आने वाले वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा भी देगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज