भरोसा बरकरार, फिर मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार : अनुराग ठाकुर

राजधानी से  जनता तक । नई दिल्ली । केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज 17 वीं लोकसभा के अंतिम दिन संसद भवन में अनोखे अंदाज में नजर आए। अनुराग ठाकुर ने आज भगवा रंग की विशेष हूडी पहन रखी थी जिस पर नमो हैट्रिक लिखा था। इस दौरान मीडिया कर्मियों से वार्तालाप करते हुए अनुराग ठाकुर ने बताया, नमो हैट्रिक का मतलब तीसरी बार मोदी सरकार है और इस बार हम 400 पार जाएंगे।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीत की तीसरी हैट्रिक लगाएंगे और भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। नरेंद्र मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में देश के वंचितों को और वरीयता मिलेगी और देश और तेजी से विकास करेगा।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में इकलौती ऐसी पार्टी है जो अपने वादों को पूरा करती है। हमने जो कहा वह किया है। हमने बहुआयामी विकास के साथ-साथ धारा 370 और 35 ए को सदा- सदा के लिए खत्म किया, देश के मुस्लिम माता बहनों को ट्रिपल तलाक से निजात दिलाई। आज अयोध्या धाम में हमारे रामलला अपने दिव्य स्वरुप में विराजमान हैं।
भगवा हुडी व संसद में राम मंदिर के ऊपर चर्चा के सवाल के जवाब में अनुराग ठाकुर ने कहा, देश के दिल में और दिमाग में आज भगवा है। देश का मूड भगवा है। विपक्ष पहले हम पर आरोप लगाता था कि भाजपा वाले मंदिर तो बनाएंगे पर तारीख नहीं बताएंगे। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई, राम मंदिर भी बना, तारीख भी बताया गया और आज प्राण प्रतिष्ठा भी हो चुकी है। आगामी चुनाव में हम गरीबों के कल्याण और देश के विकास को लेकर जनता के बीच जाएंगे। हम जनता से मोदी सरकार की उपलब्धियां पर वोट मांगेंगे। प्रभु राम का आशीर्वाद हम पर पहले भी था और सदा बना रहेगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज