भाजपा नेता राजेश यादव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया

 

राजेश यादव ने राज्य सरकार से अपराधी की गिरफ्तारी के लिए किया था मांग

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी व संगठन जिला प्रभारी राजेश यादव ने हेड कांस्टेबल की पत्नी व बेटी की निर्मम हत्या कर शव को फेंक कर फरार हो जाने वाले आरोपी कुलदीप साहू को बलरामपुर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा व पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।ज्ञात हो कि सूरजपुर जिला में आदतन अपराधी कुलदीप साहू के द्वारा हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी मेहनाज 42 वर्ष व उसकी बच्ची आलिया 14 वर्ष को घर में धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दोनों का लाश को घर से दूर 5 किलोमीटर में फेंक दिया था। घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई के जिला महासचिव कुलदीप साहू थे। जिसका पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रहा था लेकिन अपराधी फरार हो गया था फरार अपराधी को पकड़ने के लिए भाजपा नेता राजेश यादव द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व गृह मंत्री विजय शर्मा से अपराधी को पकड़ने के लिए फरियाद किया था राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराधी को बलरामपुर पुलिस साइबर सेल द्वारा पकड़ने में सफल रहा।
# क्या पुलिस के साथ आर्थिक लेनदेन का मामला था?
# मनेन्द्रगढ़ में मृतकों का हुआ अंतिम संस्कार।
# पुलिस को हैं पोस्टमार्टम के इंतजार
# पब्लिक ने जलाया हत्यारा का घर
# पब्लिक ने एस डी एम को मारने के दौड़ाया था
# हत्यारा के परिवार को पुलिस रखा अपने सुरक्षा में
अपराधी हत्याकांड को अंजाम देने के बाद अन्य प्रांत भाग गया था उसके बाद वह बस मार्ग से बलरामपुर पहुंचा था जिसे साइबर सेल पुलिस ने बलरामपुर में बस में ही पकड़ लिया उसके इस गिरफ्तारी से पुलिस प्रशासन के अलावा राज्य सरकार ने राहत का सांस लिया। महत्वपूर्ण बात यह है कि क्या ह अपराधी कुलदीप साहू कबाड़ का काम करता है उसके द्वारा पुलिस के ऊपर एक दिन पूर्व खौलते हुए तेल के कढ़ाई से हमला किया गया था जिससे के बाद पुलिस अभी अस्पताल में भर्ती है। हत्यारा तड़ीपार है लेकिन वह सूरजपुर जिला में पुनः प्रवेश किया था बेखौफ खुम रहा था यह सोचने वाली बात है कि जब उसका तड़ीपार खत्म नहीं हुआ था तो वह दिखाओ सूरजपुर जिला में कैसे घूम रहा था यह भी सोचने का विषय है यदि पुलिस समय रहते उस पर कार्यवाही करता तो दो निर्दोष लोगों का हत्या नहीं होता?यह जांच का विषय है कि आखिर में पुलिस ने तड़ीपार को सूरजपुर जिला में खुंसने कैसे दिया? उस पर कार्यवाही क्यों नहीं की गई? पुलिस के ऊपर खोलते हुए तेल को डाला था उसके बाद पुलिस उसकी पकड़ने में नाकाम क्यों रही? जो जांच का विषय है इधर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव भाजपा सरकार के ऊपर प्रशासनिक विषय को लेकर के उंगली उठा रहा है लेकिन दो निर्दोष लोगों का हत्यारा कांग्रेस का जिला महासचिव है तथा न्याय यात्रा में उसको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी।यदि हम कांग्रेस की बात करें तो भूपेश बघेल के विधायक आगजनी मामले पर अभी जेल में है तथा कांग्रेस के बहुत सारे कार्यकर्ता विभिन्न मामलों में जेल में है इनके प्रशासनिक अधिकारी बेल में है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार भाजपा सरकार को अस्थिर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार का प्रपंच रच रहा है।लेकिन अभी मामलों पर असफल रहा है। पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव जब इनका सरकार था इन्हीं के विधायक बृहस्पति सिंह लगातार इनके खिलाफ मोर्चा खोल कर बैठा था टी एस सिंहदेव स्वयं मंत्री होते हुए भी दिल्ली में मुख्यमंत्री बनने का सपना लिए डेरा जमाये रहते थे ऐसे में यह किस मुंह से वर्तमान सरकार पर दोष मढ रहे हैं खुद अपने गिरेबान को झांक कर देखे?आप पंचायत मंत्री होते हुए भी अपने पद से इस्तीफा दिया आखिर क्या ऐसा बात आ पड़ा कि आपको इस्तीफा देना पड़ा जो बहुत बहुत ही चिंता का विषय है आप वर्तमान भाजपा सरकार के ऊपर आरोप प्रत्यारोप करने के बजाय अपना खुद के अंदर व अपने पार्टी के अंदर झांक कर देखिए।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज