भाजपा सदस्यता अभियान में जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर, 1.62 लाख के लक्ष्य के एवज में 1.30 लाख सदस्य बने- अमर सुल्तानिया

जांजगीर। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान 6 सितम्बर से जारी हैं जिसका समापन 30 अक्टूबर को होना है इस अवधि में जांजगीर-चांपा जिला बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में दूसरे स्थान पर काबिज हो चुका हैं। इस संबंध में सदस्यता अभियान के जिला संयोजक अमर सुल्तानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में पूरे जिले में बढ़ चढ़ कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान चलाया है जिसका परिणाम रहा कि समापन तिथी के पूर्व जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर आ चुका हैं। जिले में अब तक 1.30 लाख सदस्यता पूर्ण कर ली गई हैं। इस संबंध में संयोजक अमर सुल्तानिया ने आगे बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से इतिहास रचने जा रही हैं। भाजपा के कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों तक सीधे पहुंच कर उन्हें पार्टी की रितियों और नीतियों की जानकारी प्रदान कर रहे हैं जिससे प्रभावित होकर लोग बढ़ चढ़ कर भाजपा के सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। अब तक प्रदेश में 47 लाख से ज्यादा सदस्य बन चुके हैं वहीं देश में साढ़े 9 करोड़ से ज्यादा सदस्यों का आंकड़ा पार हो चुका है। आगे अमर सुल्तानिया ने कहा कि जिला सहसंयोजक अरूण झाझड़िया, नंद चौधरी, धनंजय सिंह ठाकुर, श्रीमती शांति देवी भारते सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के द्वारा जांजगीर-चांपा जिले को दिये गये 1.62 लाख के लक्ष्य के एवज में अबतक 1.30 लाख सदस्यता पूर्ण कर लिया हैं और सत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रयासरत हैं।अमर सुल्तानिया ने सदस्यता अभियान से जुड़े हर एक पार्टी कार्यकर्ता का आभार प्रकट करते हुए उनके बहुमूल्य योगदान को सराहा है। उन्होने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में हर एक कार्यकर्ता का योगदान महत्वपूर्ण हैं। सभी के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित है।सदस्यता अभियान के संयोजक अमर सुल्तानिया ने बताया कि सदस्यता ऑनलाईन और ऑफलाईन दोनो तरह से चलाया जा रहा है जिन क्षेत्रों मे ऑनलाईन की सुविधा नही है या जिनके पास स्मार्ट फोन नही है ऐसे नागरिको को भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ऑफलाईन मोड पर दिलाई जा रही हैं। जिले में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा हैं। लोग बढ़ चढ़ कर सदस्यता अभियान में भागीदारी निभाते हुए भाजपा के मूल्यों, नितियों और रितियों को अपना रहे हैं। अमर सुल्तानिया ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि विकास के लिए प्रतिबद्ध विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्या बनकर विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बनें।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज