भूपेश का कहना की राजीव युवा मितान क्लब के काम बंद इसीलिए अपराध बढ़ रहे है साबित करता है युवा मितान क्लब के बहाने अपराधी पल रहे थे विकास

सौरभ यादव / राजधानी से जनता तक

अपराधियों को भूपेश सरकार राजीव मितान क्लब के नाम पर पाल-पोस रही सुखवानी*

तिल्दा नेवरा: भारतीय जनता पार्टी के तिल्दा नेवरा नगर पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी ने प्रदेश में अपराधियों और नशाखोरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कथन पर करारा पलटवार करके पूछा है कि प्रदेश को अपराध, नशाखोरी समेत तमाम अवांछनीय व असामाजिक गतिविधियों के गर्त में धकेलकर आज बघेल किस मुँह से इन मुद्दों पर बोल रहे हैं?सुखावनी ने कहा कि भूपेश बघेल को तकलीफ है कि राजीव मितान क्लब के युवा खाली हो गए हैं, इसलिए अपराध और नशाखोरी बढ़ रही है, तो क्या यह माना जाए कि प्रदेश के अपराधियों को भूपेश सरकार इस क्लब के नाम पर पाल-पोस रही थी? नगर उपाध्यक्ष विकास ने कहा कि भाजपा तो शुरू से ही यह कह रही है कि हर अपराध में कांग्रेस के लोग संलिप्त हैं। अब भूपेश बघेल ने भी यह मान लिया है और हमारे आरोप पर मुहर लगा दी है। वे स्वयं राजीव मितान क्लब के युवाओं को अपराधी कह रहे हैं। और, अगर वे लोग अपराधी नहीं हैं तो बघेल को माफी मांगनी चाहिए। भाजपा तो शुरू से कांग्रेस को अपराधियों की शरणस्थली बताती रही है और बघेल की सरकार उनकी सरपरस्त बनी हुई थी। श्री सुखवानी ने कहा कि अब बघेल यह भी स्पष्ट कर दें कि उनकी पीड़ा बढ़ते अपराध और नशाखोरी को लेकर है, या राजीव मितान क्लब के नाम पर अपराधियों और नशेड़ियों के संगठित गिरोह का सरकारी पैसों पर पालन-पोषण बंद होने को लेकर है? सुखावनी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गांजे का एक पत्ता भी नहीं आने देने की शेखी बघारने वाले पूर्व मुख्यमंत्री बघेल यह भी प्रदेश को बताएँ कि कांग्रेस के शासनकाल में कैसे करोड़ों रुपए के गांजा, अफीम समेत तमाम नशीले पदार्थ तस्करी के जरिए छत्तीसगढ़ में पहुँच रहे थे, बिक रहे थे और प्रदेश की युवा के साथ-साथ किशोर वय के बच्चों की जिंदगी बर्बाद कर रहे थे? नगर उपाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल की त्रासदी के दौर में भी प्रदेश में शराब बेचने के लिए पूरी तरह लालायित हुई भूपेश सरकार ने न केवल प्रदेश को नशे के गर्त में धकेलने का काम किया, अपितु नकली शराब तक भूपेश सरकार की सरपरस्ती में बिकती रही, लोगों की जानें जाती रहीं। अब बघेल क्या यह प्रदेश को यह बताएंगे कि उनके राज में शराब के दो-दो काउंटर कौन चला रहा था और दूसरे काउंटर का पैसा कहाँ पहुँच रहा था? श्री सुखावनी ने कहा कि जिन गौठानों के बंद होने पर आज बघेल मातम मना रहे हैं, उन गौठानों में गौ-रक्षण व पोषण को छोड़कर क्या राजीव मितान क्लब के लोग महफिल सजाकर शराब और नशे का सेवन नहीं करते थे? अवैध मुरुम खनन के एक मामले में तहसीलदार ने जब कार्रवाई की थी, तब उनको छुड़ाने के लिए कांग्रेस की किस महिला विधायक ने तहसीलदार को धमका कर आसमान सिर पर उठा लिया था, बघेल को क्या यह याद दिलाना पड़ेगा? इस मामले में राजीव मितान क्लब के लोगों की भूमिका के बारे में बघेल क्या सचमुच नावाकिफ थे? श्री सुखावनी ने कहा कि आज अपराध, नशाखोरी पर खंभा नोचते बघेल की चिंता सिर्फ ढकोसला है, यह प्रदेश भी जानता है और खुद बघेल की अंतरात्मा भी इससे अच्छी तरह वाकिफ है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज