भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल ,सुकमा के 4,526 हितग्राहियों के खातों में पहुंचे 4.52 करोड़ रुपये

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा | छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत सुकमा जिले के हजारों भूमिहीन कृषि मजदूरों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशभर के लगभग 5 लाख पात्र परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सहायता राशि का अंतरण किया।
इस योजना के अंतर्गत सुकमा जिले के 4,526 हितग्राहियों के बैंक खातों में 4 करोड़ 52 लाख 60 हजार रुपये की राशि सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी गई। प्रत्येक हितग्राही को 10,000 रुपये की वार्षिक आर्थिक सहायता प्रदान की गई है, जिससे उनकी आजीविका को मजबूती मिलेगी।
कोंटा से हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन


राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कोंटा के सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया, जहां से मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के हितग्राहियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने योजना के लाभ और ग्रामीणों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों पर चर्चा की।
जिलास्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में हितग्राहियों को सहायता राशि के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम यह योजना छत्तीसगढ़ शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। नियमित वित्तीय सहायता से न केवल उनके जीवन स्तर में सुधार हो रहा है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिल रहा है। ग्रामीणों में खुशी का माहौल राशि मिलने के बाद हितग्राहियों में खुशी की लहर देखी गई। ग्रामीणों ने सरकार की इस पहल को राहत देने वाला कदम बताते हुए आभार जताया। सरकार की इस योजना से सुकमा जिले के हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिला है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ ही गरीब वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज