मजदूर दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने कामगारों का सम्मान किया

राजधानी से जनता तक । रायपुर । राजधानी रायपुर के गांधी चौक में मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित ‘कामगारों का सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान सीएम साय ने श्रमिकों के साथ बोरे बासी भी खाया। वहीं मुख्यमंत्री ने श्रमिक दिवस की सभी श्रमिकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के साथ भोजन करने का मौका मिला। यहां श्रमिकों को 5 रुपये में भरपेट भोजन मिलता है।
रमन सरकार के दौर से यह योजना शुरू हुई थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया भारत सरकार में 2 साल लेबर मिनिस्टर के रूप में काम किया। मैं गांव का रहने वाला हूं, श्रमिकों की समस्या हम समझते हैं। इतना कोई नहीं समझ पाएगा। ये झोपड़ी में रहकर लोगों के लिए महल बनाते हैं। श्रमिकों को नमन करता हूं, हमारा विकास इन्हीं पर टिका है।
मल्लिकार्जुन खडग़े के राम और शिव को लड़ाने वाले बयान पर सीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन हो गई है. पूरे देश और छत्तीसगढ़ में जनता का विश्वास खो चुकी है। मुद्दे से भटक गए हैं और कुछ भी बोल रहे हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज