मध्यप्रदेश की पुरानी योजना के नाम पर छतीसगढ़ में फैलाया जा रहा अपवाह

जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल राजधानी से जनता तक

गरियाबंद -गरियाबंद जिले में मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना का भ्रामक प्रचार- प्रसार किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला बाल विकास अधिकारी ने बताया कि उनके विभाग में मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के नाम से कोई भी योजना संचालित नहीं की जा रही है। उन्होंने आम जनता से इस तरह के सोशल मीडिया में प्रसारित खबरों को नजरंदाज करने की अपील की जा रही हैं, ‌दरअसल बात यह है कि पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना का आवेदन लेकर कुछ लोग कार्यालय तक पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना को लेकर इन दिनों इंटरनेट मीडिया में अफवाह फैलाई जा रही हैं। इसे लेकर विभाग के अधिकारी भी परेशान हैं ‌। रोजाना विभाग में इस योजना की जानकारी लेने के लिए आठ दस लोग पहुंच रहे हैं।जिसे विभाग के अधिकारी समझाईश दें रहें हैं कि इस तरह की योजना शासन-प्रशासन द्वारा संचालित नहीं हो रही है ‌। असल बात यह है कि मध्यप्रदेश में भाजपा की पिछली सरकार शिवराज सिंह चौहान के द्वारा कोरोना काल में माता पिता को खो चुके 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत जिन बच्चों के माता-पिता दोनों की मौत हो गई है। उन्हें मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना से चार- चार हजार रुपए दिए जाते थे। जबकि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के नाम से इस तरह की कोई भी योजना संचालित नहीं हो रही हैं। इसके बाद भी इन दिनों फेसबुक, व्हाट्सएप व अन्य एप्लीकेशन के माध्यम से अफवाह फैलाई जा रही है। इसमें यह भी बताया जा रहा है कि ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता या दोनों में से किसी एक का मौत 1 मार्च 2020 के बाद हों गई है और बच्चों की उम्र 18 वर्ष से कम है, ऐसे परिवार के बच्चों को 4 हजार और दो बच्चों को आठ हजार रुपए प्रति माह मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के तहत दिया जाएगा। प्रसारित खबरों को पकड़ कर रोजाना महिला बाल विकास विभाग के जिला बाल संरक्षण कार्यालय में इस योजना की जानकारी लेने के लिए आठ दस लोग पहुंच रहे हैं। जिन्हें विभाग के अधिकारी समझाईश दें रहें हैं कि इस तरह की कोई भी योजना महिला बाल विकास विभाग के जिला बाल संरक्षण इकाई शासन-प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के नाम से कोई भी इस तरह की योजना संचालित नहीं किया जा रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज