महेश साहू का व्यापक दौरा: 23 गांवों में SIR सर्वे की प्रगति समीक्षा

रायगढ़:  खरसिया विधानसभा के सुपा मंडल के 23 गांवों में SIR सर्वे की प्रगति का आज छाया विधायक श्री महेश साहू ने व्यापक मूल्यांकन किया। उन्होंने प्रत्येक गांव में पहुँचकर सर्वे की वास्तविक स्थिति और प्रगति का निरीक्षण किया तथा आवश्यक सुधार बिंदुओं पर ध्यान दिलाया। दौरे के दौरान श्री साहू ने जनप्रतिनिधियों, मंडल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सर्वेकर्ताओं के साथ बैठक कर सर्वे को शीघ्र, पारदर्शी और सटीक रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि SIR सर्वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती तथा आगामी निर्वाचन की तैयारी के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस कार्य में मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, महामंत्री सहित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का योगदान सराहनीय रहा। दौरे के दौरान श्री साहू ने ग्रामवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं और जनसेवा एवं उत्तरदायित्व को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा, ‘जनता तक योजनाओं का सही लाभ पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है’।

Amesh Jangadey
Author: Amesh Jangadey

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज