राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल
देवभोग- गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड में 23 नवम्बर को ग्राम स्वास्थ्य सेविका मितानिन दिवस मनाई गई। जिसमें ग्राम पंचायत के सरपंच व सचिव द्वारा सबसे पहले मां सरस्वती की छायाचित्र पर पुष्प माला, सिंदूर गुलाल व दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना किया गया। सरपंच व सचिव उपस्थित मितानिन दीदियों को स्वस्थ और स्वच्छता के संबंध में दो शब्दों से संबोधित करते हुए कहा कि गांव में स्वास्थ्य स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधित तरह-तरह की समस्याएं होती रहती है, इस तरह की समस्यायों को समाधान करने के लिए उक्त मितानिन दीदी सदैव तत्पर रहना चाहिए। गांव में छोटे से लेकर बड़े तक कोई भी समस्या हो रही है तो उसे तुरंत व्यवस्था करना आपकी जिम्मेदारी है। आज 23 नवम्बर को ग्राम पंचायत डूमरबाहाल में प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी मितानिन दिवस मनाई गई, जिसमें 09 मितानिन दीदियों को सरपंच, सचिव व पंच के करकमलों द्वारा साड़ी और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
मितानिन दिवस का महत्व
पूरे प्रदेश भर में जितने भी मितानिन है, आज के दिन 23 नवम्बर को नवकृत में अर्थात मितानिन स्थापना दिवस मनाई जाती है। मितानिन स्वास्थ्य विभाग के एक छोटी सी पहलू होती है,जो कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और स्वस्थ पर कड़ी नजर बनाए रखने में इनकी महत्वपूर्ण विशेषता है। जैसे कि गांव में गर्भवती महिलाओं की प्रसव कराने ,कुपोषित बच्चे, टीवी बीमारी, उल्टी दस्त, अनेकानेक रोग व बिमारियों से पीड़ित रोगियों को अस्पताल में भर्ती करवा कर ठीक से उपचार करना इनकी महत्वपूर्ण दायित्व है। मौसम परिवर्तन होने से गांव में ज्यादातर वायरल फीवर , सर्दी जुखाम, व बुखार फैलती रहती है , जिससे स्वास्थ्य हेतु दवा सुई पानी देकर ठीक करने में मदद करते है। गांव में स्वच्छता को लेकर सार्वजनिक स्थलों, चौंक चौराहे व गलियों में अस्वच्छता जलभराव गंदगी पानी कूड़ा कच्चरा झिल्लियों कागजों के जमाव जैसे मुख्य तथ्यों पर पहल करने का दायित्व है।
मितानिन की जरूरत से शासकीय कार्यों में होने वाली लाभ
ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक गांवों में वार्ड के हिसाब से एक -एक मितानिन का चयन किया गया है। मितानिन को वेतन-भत्ता उनकी मेहनत और जांच रिपोर्ट के अनुसार ही पारिश्रमिक राशि मिलती है। इनको केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा बीच-बीच में अतिआवश्यक जरूरतें गाइड लाइन से संबंधित विभिन्न कार्य-प्रणाली में प्रशिक्षण दिया जाता है। मितानिनों को गांवों में शासकीय विभिन्न योजनाओं को जनपहल हेतु निर्देश दिये जाने पर, वह कत्तर्व्य परिपालन में अपनी जिम्मेदारी समझती हुई कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देती आ रही है । सबसे महत्वपूर्ण योगदान गर्भवती महिलाओं को प्रशव करने शासकीय अस्पताल को लेने में मदद करती है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा कवच की तरह कार्य करती है, हर किसी के दुख-सुख में सहभागिता निभाने में वह सेवादूत है। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच दुकलेश्वर ध्रुवा, सचिव गौरीशंकर यादव,कमल सिंह नागेश पंच, शुक्रवारी नेताम पंच,व अन्य सभी मितानिन दीदियां मौजूद रहीं।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




