मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, जल्द दौड़ेगी हाई-स्पीड ट्रेन

नईदिल्ली । देश की पहली बुलेट ट्रेन का आंशिक संचालन अगले 15 महीनों में शुरू हो सकता है. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर तेजी गति से काम चल रहा है. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का लक्ष्य अगस्त 2027 तक वापी-बिलिमोरा-सूरत के बीच 98 किमी लंबे हाई-स्पीड कॉरिडोर को पूरा कर इसे जनता के लिए शुरू करना है. रेलवे ने हाल ही में इस रूट पर चलने वाली बुलेट ट्रेन की एक तस्वीर भी जारी की है. रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआत में इस रूट पर दो बुलेट ट्रेनें चलाई जाएंगी. जबकि दिसंबर 2027 तक वापी से साबरमती तक 352 किमी हाई-स्पीड कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है. इसी प्रकार, दिसंबर 2028 तक ठाणे-साबरमती तक कुल 492 किमी और दिसंबर 2029 तक मुंबई से अंतिम स्टेशन साबरमती तक कुल 508 किमी के मार्ग को पूरा करने की योजना है.
रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे ने दिसंबर 2029 तक इस रूट पर कुल 30 बुलेट ट्रेनें चलाने के लिए तैयारी कर ली है. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का अब तक 91 प्रतिशत खंभा निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि गर्डर कास्टिंग और गर्डर लॉन्चिंग का काम तेजी से चल रहा है.
320 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति के साथ, यह परियोजना सीमित स्टॉप के साथ मुंबई से अहमदाबाद की दूरी महज 2 घंटे 7 मिनट में तय कर सकेगी. अगर यह ट्रेन सभी स्टेशनों पर रुकती है, तो इस यात्रा में 2 घंटे 58 मिनट का समय लगेगा. हाल ही में, एनएचएसआरसीएल के अधिकारियों ने गुजरात सरकार के मुख्य सचिव, सड़क एवं भवन विभाग के विशेष मुख्य सचिव (स्पेशल सीएस) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की. इस अवसर पर उन्होंने मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर परियोजना की विशेषताओं और इसके निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज