मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सादगी का उदाहरण, भोजनालय में लिया सादा भोजन

रायपुर/- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बार फिर अपनी सादगी और जनसंपर्क के सहज अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया। सुशासन तिहार कार्यक्रम के बाद जब वे रायपुर लौट रहे थे, तब सिमगा स्थित एक साधारण भोजनालय पर बिना किसी तामझाम के आम नागरिक की तरह रुककर भोजन किया। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री और पूर्व जिला सदस्य (धमतरी) खूबलाल ध्रुव ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह आचरण न केवल उनकी विनम्रता का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि वे जनता से सीधे जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिनभर की व्यस्तताओं और थकान के बावजूद मुख्यमंत्री का आमजन की तरह व्यवहार करना उनके जनसेवक होने की भावना को प्रमाणित करता है। होटल पर मौजूद लोगों ने भी मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर खुशी जताई और इसे यादगार पल बताया। खूबलाल ध्रुव ने इसे “विष्णु का सुशासन” करार देते हुए कहा कि ऐसे ही सरल और सहज नेतृत्व से प्रदेश में सुशासन की नींव मजबूत होती है।

मुख्यमंत्री का यह कदम जनविश्वास को और भी गहरा करता है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज