मुरयापारा गाँव में 217 बटालियन ने नक्सली स्मारकों को किया ध्वस्त

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – श्री शालीन पुलिस महानिरीक्षक, गी आर. पी. एफ छत्तीसगढ़ सेक्टर, श्री राजेश पांडे पुलिस उपमहानिरीक्षक (परिचालन) कोण्टा के मार्गदर्शन में, श्री विजय शंकर कमाण्डेंट 217 बटा० के नेतृत्व में बी/217 बटा०, ई/212 बटा० एवं किस्टाराम पुलिस पार्टी की संयुका कार्यवाही के द्वारा दिनांक 16/02/2026 को 03 नक्सली स्मारकों को सफलतापूर्वक ध्वस्त किया गया।

सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र को लम्बे समय से नक्सल प्रभावित ईलाका माना जाता है। सी.आर.पी.एफ. बी/217 बटा०, ई/212 बटा० एवं पुलिस पार्टी के द्वारा दिनांक 16/02/2026 को मुरयापारा गाँव में कार्डन एवं सर्च अभियान चलाया गया जिसके दौरान मौजूद सी.पी.आई. माओवादी कैडर के तीन खास स्मारक बने हुए थे जिसपर सीनियर माओवादी कॉमरेड दंजम हिडमा, कॉमरेड बलदेव समर और कॉमरेड धर्म समर के नाम अंकित थे। जिनका उपयोग माओवादी संगठन के प्रचार-प्रसार और ग्रामिणों एवं स्थानीय जनता के बीच मनोवैज्ञानिक प्रभाव स्थापित करने का माध्यम तथा दबाव बनाने के लिए किया जा रहा था, साथ ही यह स्मारक आमतौर पर मारे गये साथी नक्सली कैडरों की याद में बनाये गये थे। इन नक्सल स्मारकों को सी.आर.पी.एफ. के जवान एवं सिविल पुलिस के संयुक्त कार्यवाही के द्वारा सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया गया।

जैसे ही स्मारकों को ध्वस्त किया उस समय स्थानीय लोगों ने सी.आर.पी.एफ. एवं पुलिस पार्टी की काफी सराहना की साथ ही “भारत माता की जय” के जयकारे लगाये गये जिससे बल के जवानों का मनोबल गर्व से और उच्चा हो गया। इस कार्य से आने वाले समय में स्थानीय लोगों एवं पुलिस बल में एकजुटता नजर आयेगी जिससे भविष्य में किये जाने वाले अभियानों में सफलता का असर साफ दिखाई देगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज