मेरा बूथ सबसे मजबूत इसी विचार से भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है

जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल

देवभोग – 7 अक्टूबर को झाखरपारा भाजपा मण्डल में राष्ट्रीय भारतीय जनता पार्टी के निर्देशन पर प्रदेश भाजपा के नेतृत्व में आज झाखरपारा भाजपा मण्डल में बूथ स्तर पर कार्य करने वाले फील्ड कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई थी, जिसमें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान की गतिविधियों,व सदस्य बनाने की दिशा निर्देश देने पहुंचे मुख्य अतिथि के रूप में जगन्नाथ पाणिग्रही के नेतृत्व में बैठक में विशेष चर्चा कि गई। पाणिग्रही ने बैठक में उपस्थित सभी बूथ प्रभारियों को यह पूछा गया कि झाखरपारा मण्डल में जितने भी बूथ आते है,उन सभी लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया गया है तो कितने सदस्य को आनलाईन सदस्य बनाया गया है और कितने सदस्य को आफलाइन में सदस्य बनाए हैं, उसकी वास्तविक जानकारी देने को कहा गया। इस बीच उपस्थित सभी बूथ प्रभारियों ने अपने अपने गांवों में बूथ पर कितने लोगों को सदस्य बनाया है, उसकी जानकारी बताई गई। उन्होंने यह भी बताया कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़कर भाजपा में सदस्य बनाए जाए। ताकि हमारी नींव मजबूत हमेशा बरकरार बनी रहे। बैठक में उपस्थित सभी बूथ प्रभारियों ने अपने अपने गांवों में जितने भी लोगों को आफलाइन व आनलाईन में भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया गया है, एक एक करके सभी संख्यात्मक जानकारी बताई गई। पाणिग्रही ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत यात्रा अभियान’ सफल क्रियान्वयन हेतु सभी जमीनी स्तर के कार्यकताओं को को एंडी चोटी एक कर खूब जोर देने को प्रेरित किया जा रहा है। इसी लिए सभी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जमीन पर दोनों पांव घिसकर,सिर में पसीना बहा कर गांव -गांव में आम नागरिकों को बीजेपी का सदस्य बनाया जा रहा है। ग्रामीण बूथ प्रभारी अपने मन में मेरा बूथ सबसे मजबूत इस विचार धारा से जोर शोर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से – जगन्नाथ पाणिग्रही मुख्य अतिथि, सीताराम यादव मण्डल अध्यक्ष, देशबन्धु नायक पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष,खिरलाल नागेश झाखरपारा पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष, शोभा चंद पात्र जिला व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, चमार सिंह पात्र जिला मंत्री, पदुलोचन जगत,शीतला पाण्डेय महिला मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष,योगनिता मांझी अजजा महिला मोर्चा अध्यक्ष, महेंद्र निधी, इंद्रमणि यादव महामंत्री, भगवानों बेहेरा समाज सेवक, शोभा चंद पात्र,नरेश पात्र, शंकर नागेश, विजय कुमार बीसी, भाजयुमो अध्यक्ष दुष्यंत कुमार पात्र, उमाशंकर निधी, विनोद कुमार यादव, उमाशंकर यादव,व अन्य सभी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज