यात्री बस में की जा रही थी चांदी की तस्करी, 29.210 किलोग्राम चांदी की सिल्ली जब्त

राजधानी से जनता तक । महासमुंद । जिला पुलिस ने एक सवारी बस से भारी मात्रा में चांदी की सिल्ली पकड़ी है। फिलहाल पुलिस चांदी की सिल्लियों को जब्त कर मामले की जांच कर रही है। जब्त चांदी की कीमत 28,33,370 रुपये बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया था। इसके तहत जिले के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में 21 अक्टूबर 2024 को मुखबिर से मिली की एक व्यक्ति यात्री बस में भारी मात्रा में चंादी लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने ग्राम रेहटीखोल में बस को रोका एवं बस में बैठे एक संदिग्ध व्यक्ति सुखदेव ठाकुर से पूछताछ की गई तथा उसके बैग की तलाशी ली गई सिसमें उसके बैग से 23 नग कच्ची चांदी के टुकड़े मिले, जिनका कुल वजन 29.210 किलोग्राम था। चांदी के टुकड़ों के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर व्यक्ति कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।  इसके बाद, पुलिस ने धारा 106 भा.द.वि. के तहत मामला दर्ज कर चांदी की सामग्री जब्त कर ली। जब्त 23 नग कच्ची चांदी के छोटे और बड़े टुकड़े, कुल वजन 29.210 किलोग्राम की कीमत 28,33,370 रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई सायबर सेल और थाना सिंघोडा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज