रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर देर रात बड़ा सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसा दूसरा ट्रेलर, चालक गंभीर रूप से घायल

योगेन्द्र राठौर /राजधानी से जनता तक

बिलासपुर। रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भोजपुरी टोल प्लाजा के पहले शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर को पीछे से आ रहे दूसरे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा और पीछे वाले ट्रेलर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही भोजपुरी टोल प्लाजा की एंबुलेंस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल चालक को प्राथमिक सहायता देने के बाद उपचार के लिए बिलासपुर स्थित CIMS Hospital भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
हादसे के कारण कुछ समय तक राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े वाहनों और तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज