राहुल-प्रियंका गांधी संभल के लिए दिल्ली से रवाना, गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस तैनात; लगा ट्रैफिक जाम

संभल में सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए संभल जिला मजिस्ट्रेट ने धारा- 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है और बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है।उन्होंने राहुल को उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने से रोकने के लिए गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त और अमरोहा, बुलंदशहर के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है।उन्होंने लिखा कि राहुल को अपने जनपद में ही रोकने के लिए संबंधित को निर्देशित करें।
संभल में मस्जिद के सर्वेक्षण को लेकर पिछले दिनों हुई हिंसा में 5 लोगों के मारे जाने के बाद राहुल गांधी उनके परिजनों से मिलने के लिए संभल जा रहे हैं।हालांकि, संभल प्रशासन ने 10 दिसंबर तक जिले में किसी नेता और सामाजिक संगठन के प्रवेश पर रोक लगा रखी है। दिल्ली सीमा पर ही राहुल और उनके काफिले को रोकने के इंतजाम हैं।राहुल के साथ सांसद प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, इमरान मसूद और अन्य शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल संभल रवाना हो जाएगा, जिसमें 5 सदस्य शामिल होंगे। राय ने कहा कि धारा 163 सिर्फ 5 लोगों को साथ जाने की अनुमति देती है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है