रोजगार की नई राह: रायगुडा सहित तीन गांवों में बटेर चूजों का वितरण

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। जिले में ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने और आय के नए स्रोत उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नियद नेल्लनार योजना के तहत पशुधन विकास विभाग ने ग्राम रायगुडा, पैदाबोढकेल एवं चिन्नाबोड़केल में 50 यूनिट बटेर (कुक्कुट) चूजों का वितरण किया।
यह कार्यक्रम कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ. संदीप इंदुरकर के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।
बटेर पालन को एक लाभकारी और कम लागत वाला व्यवसाय माना जाता है, जिससे ग्रामीण परिवारों को जल्दी आय प्राप्त होने की संभावना रहती है। इस पहल के माध्यम से हितग्राहियों को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि गांवों में आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा। यह पहल सुकमा जिले में ग्रामीण विकास और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज