लोकसभा प्रत्याशी शशि सिंह के पक्ष में उपस्थित जन समूह से मतदान करने का किया अपील।

लोकसभा चुनाव प्रचार के तहत भैयाथान में भाजपा पर जमकर बरसे पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट।

मोहन प्रताप सिंह

राजधानी रिपोर्टर सूरजपुर/भैयाथान:– लोकसभा तीसरे चरण के चुनाव प्रचार में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भैयाथान स्टेडियम पहुंच भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए लोकसभा प्रत्याशी शशि सिंह के पक्ष में उपस्थित जन समूह से मतदान करने की अपील की।

भाजपा ने 10 वर्षों में क्या किया सबको पता

सभा को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा 10 वर्ष में क्या किया है यह सबको मालूम है। पूर्ण बहुमत होने के बाद भी भाजपा कोई काम नहीं कर सकी। बेरोजगारी तक दूर नहीं कर सकी बल्कि विपक्ष की आवाज को दबाने की पूरी कोशिश किया गया।इन दस वर्षों में शासकीय तंत्र का जमकर दुरूपयोग हुआ है। कांग्रेस सरकार में रही तो कभी नहीं कहा कि भाजपा मुक्त कर देंगे लेकिन भाजपा सरकार में आते ही सिर्फ कांग्रेस मुक्त करने की बात कह रही है। इस बार पार्टी ने सरगुजा से सबसे कम उम्र की प्रत्याशी दिया है जो आप सभी की बातों को संसद में पुरजोर तरीके से उठाने का काम करेंगी। उन्होंने आगे भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जाति,बिरादरी से हटकर अब सरकार गोत्र तक पहुंच गई है इसलिए भाजपा के बहकावे में न आएं। देश संविधान से चलती है पूजा पाठ से नहीं, पूजा करना सभी का अधिकार है इस पर प्रतिबंध नहीं लगाना है।संविधान को कमजोर करना देश के लिए खतरा है।

गरीबों के राशन कटौती के बाद क्या आरक्षण समाप्त करना चाहती है भाजपा

अब भाजपा 400 पार का नारा भूल गई है क्योंकि दो चरणों की चुनाव में वह पीछे छूट गई है।भाजपा के नेता आरक्षण समाप्त करने की बात कह रहे हैं वहीं गरीबों के राशन में भी कटौती कर रहे हैं अगर कांग्रेसी सरकार बनती है तो महिलाओं को 8500 रुपए महीना व एक वर्ष में एक लाख रुपए देगी साथ ही किसानों की कर्ज़ माफ भी करेगी।

आप सभी सरगुजा का आवाज बनकर दिल्ली जाना चाहती हू – शशि सिंह

सरगुजा सांसद प्रत्याशी शशि सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी आवाज बनकर दिल्ली जाना चाहती हूं। आशीर्वाद मांगने आई हूं। बीजेपी झूठ फैलाना जानती है जबकि कांग्रेस युवा, महिला, किसान, गरीब की चिंता करती है। बीजेपी युवाओं के लिए कुछ भी नहीं किया। मेरे दिवंगत पिता का प्रेमनगर के विकास में बहुत योगदान है। मेरे पिता इस दुनिया में नही है लेकिन आप सभी मेरे पिता के समान हैं।

कांग्रेस के दिग्गजों ने किया संबोधित

कार्यक्रम को पूर्व विधायक पारसनाथ राजवाड़े, डॉ प्रेम साय सिंह टेकाम, अखिलेश प्रताप सिंह ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप राजवाड़े ने किया।

इस दौरान चंदन यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव, शफी अहमद, जिला अध्यक्ष भगवती राजवाड़े, रावेंद्र प्रताप सिंह, राहुल सिंह, आशीष प्रताप सिंह, शान्तनु सिंह, राहुल जायसवाल सहित काफी संख्या में कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ता के साथ साथ विशाल जन समूह उपस्थित रहा।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज