विधायक उदेश्वरी पैकरा की मुख्य आतिथ्य में हाई स्कूल मैदान में फहराया गया तिरंगा झंडा।

चन्द्रदीप यादव/राजधानी से जनता तक/कुसमी, बलरामपुर

कुसमी :- बलरामपुर जिला के सामरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक उदेश्वरी पैकरा की मुख्य आतिथ्य में 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दिनांक 25/1/26 को आज का शाम शहीदों के नाम के तहत एक से बढ़कर एक शहीद जवानों की शहादत को याद करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता कुसमी विद्यालय के छात्र /छात्राओं सहित इस अंचल में निवास करने वाले दूर दूर से आकर इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों द्वारा इस कार्यक्रम में भाग लेकर शहीदों की याद में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया , साथ ही दिनांक 26/1/26 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा की मुख्य आतिथ्य में महात्मा गांधी, भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर तिरंगे झंडे को सलामी देते हुए ध्वजारोहण का किया गया ,

आज के इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी विद्यालय के छात्र /छात्राएं सहित राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा भी शहीदों के नाम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा द्वारा उपस्थित सभी मंचासिन अतिथियों, अधिकारी /कर्मचारी सहित जन समुदाय को संबोधित करते हुए सबसे पहले गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री का राष्ट्र एवं राज्य के नाम पर संदेश वाचन करते हुए केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए 77वें गणतंत्र दिवस की क्षेत्रवासियों को बधाई दी गई , साथ ही एक जुट होकर देश की रक्षा करने की बात कहते हुए इस समृद्ध छत्तीसगढ़ राज्य में विकास करने की बात कही गई,

दो दिवसीय इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रति खुशी जताते हुए सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा द्वारा कुसमी एस डी एम करुण डहरिया के मार्गदर्शन में अच्छे से कार्यक्रम सम्पन्न कराने के उपलक्ष में सभी उपस्थित अधिकारी /कर्मचारी की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी गई ,

आज के इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा की मुख्य आतिथ्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम , निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को नगद राशि का पुरस्कार भेंट करते हुए उन्हें शील्ड प्रदान करते हुए उज्वल भविष्य की कामना की गई ।

सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा द्वारा सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकार छात्र /छात्राओं के बीच केक खिलाते हुए सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज की जन्मदिन को मनाते हुए उनकी लंबी उम्र होने की कामना करते हुए समाचार के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दी गई ।

आज के इस दो दिवसीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के अवसर पर सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा सहित जिला पंचायत अध्यक्ष हिरामुनी निकुंज, जनपद अध्यक्ष बसंती भगत, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक सोनी, कुसमी एस डी एम करुण कुमार डहरिया, कुसमी तहसीलदार रोकी एक्का, पारस शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक पांडेय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी केदार गुप्ता, उमेश्वर ओझा, संजय जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह पैकरा,राकेश भारती, प्रदीप गुप्ता, विनोद गुप्ता, मो शमीम, विजय गुप्ता, बालेश्वर नायक, श्रवण दुबे, गोपाल गुप्ता , राजेश्वर गुप्ता, पारस पाल , दिलीप गुप्ता,सहित सभी विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी के साथ साथ विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिका एवं नगरवासी सहित काफी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।

इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन संकुल समन्वयक दीपक सिन्हा के द्वारा किया गया, वही इस कार्यक्रम को शांति पूर्ण तरीके से सभी के सहयोग से संपन्न कराने पर कुसमी एस डी एम करुण कुमार डहरिया द्वारा मुख्य अतिथि सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा एवं सभी मंचासिन अतिथी एवं सभी विभाग के अधिकारी /कर्मचारी को मंच से धन्यवाद देते हुए गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को बधाई देने के साथ साथ शुभकामनाएं दी गई ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज