शहीद दिवस : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके अमूल्य योगदान को किया नमन

राजधानी से जनता तक । कवर्धा । जिला प्रमुख पवन तिवारी । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी ‘शहीद दिवस‘ के अवसर पर उन्हें नमन किया गया। पूर्वान्ह 11 बजे जिला कलेक्ट्रोरेट प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर गांधी जी की प्रतिमा के सामने दो मिनट का मौन धारण किया तथा भारत के स्वंतत्रता संग्राम में उनके बलिदनों को स्मरण किया गया। अपर कलेक्टर मोनिका कौड़ो ने सबसे पहले गांधी जी की प्रतिमा पर तिलक लगाकर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कलेक्टोरेट, जिला पंचायत, शिक्षा विभाग, सहकारिता, क्रेडा, नगर निवेश, कृषि विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग, लोक निर्माण विभाग और जिले के सभी कार्यालयों में भी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा बापू का पुण्य स्मरण किया और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी गीता रायस्त, सहित जिला कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज