सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का सफल आयोजन

सरसीवां – विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वाधान एवं सरस्वती शिक्षा संस्थान के निर्देशानुसार सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरसीवां में दिनांक 28.11.2025 दिन शुक्रवार को मुख्य अतिथि सुश्री श्रुति दुबे (चिकित्सा अधिकारी सरसीवां) मुख्य वक्ता श्रीमती सरिता साहू (प्रांतीय संयोजिका सप्तशक्ति संगम एवं उपाध्यक्ष सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर) एवं श्रीमती शिव कुमारी साहू (जिला पंचायत सदस्य) तथा श्रीमती गुलोचन भाई बंजारे (अध्यक्ष नगर पंचायत सरसीवां) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें 130 माताएं एवं 20 अभिभावक सम्मिलित हुए । कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला सयोजिका अंबिका साहू जी ने सप्तशक्ति संगम के प्रस्तावना रखी । मुख्य वक्ता शिवकुमारी साहू जी ने कुटुंब प्रबोधन पर अपना वक्तव्य देती हुई चारों आश्रमों की व्याख्या की ।

मुख्य वक्ता श्रीमती सरिता साहू जी ने सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम के उद्देश्य को बताते हुए नारी के सप्त गुण का वर्णन की । कुटुंब प्रबोधन की भारतीय दृष्टिकोण पर अपना वक्तव्य देती हुई परिवार प्रबोधन के आयाम भवन, भजन, भाषा, भूषा, भजन और भ्रमण की विस्तृत व्याख्या की। पर्यावरण के संबंध में भारतीय दर्शन और व्यवहार तथा सांस्कृतिक दृष्टि से भारत में माताओ का योगदान के बारे में बताते हुए कहा कि महिलाओं में सातों गुण विद्यमान है बस उसे प्रकट करने की आवश्यकता है । मुख्य अतिथि सुश्री श्रुति दुबे जी ने भी माताओ की योगदान पर अपना विचार रखी । इस कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी भी हुआ जिसमें तुरंत पुरस्कार दिया गया तथा शहीद नंद कुमार साहू एवं विवेक शुक्ला के परिवारों को भी सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के अंत में प्रांतीय संयोजिका श्रीमती सरिता साहू जी ने माताओं को संकल्पित किया। इस कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष श्री रमेश जालान, कोषाध्यक्ष श्री शिवरात्रि केशरवानी एवं सहसचिव श्री कौशल किशोर अग्रवाल, प्राचार्य पंकज कुमार प्रधान एवं समस्त आचार्य बंधु भगिनी का योगदान रहा है । विद्यालय की बहनों के द्वारा प्रस्तुत भारतीय वीरांगनाओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा ।

अंबिका साहू जिला संयोजिका ने आभार ज्ञापित कर शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज