सलमा सुलताना केस में आयी मृतक की डीएनए रिपोर्ट

राजधानी  से जनता तक । कोरबा । 0-5 साल पहले 21 अक्टूबर 2018 को हुआ कत्ल, 21 अक्टूबर 2023 को आई डीएनए रिपोर्ट

जिले में पांच साल पहले 21 अक्टूबर को सलमा सुलताना का कत्ल कर निर्माणाधीन सड़क के किनारे दफन कर दिया गया था। इसे बड़ा संयोग कहेंगे कि 5 साल पहले 21 अक्टूबर को सलमा का कत्ल हुआ था और 21 अक्टूबर को ही उसके कंकाल का डीएनए रिपोर्ट आया है। रिपोर्ट में साफ हो गया है कि पुलिस को मिला कंकाल सलमा सुलताना का ही है। पांच साल बाद पुलिस ने सलमा सुलताना के गुमसुदगी के मामले को रिओपन किया। तस्दीक के दौरान पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद जो खुलासा हुआ ये पुलिस के लिए भी चौकाने वाला था। पता चला कि साल 2018 में उसे मार कर सड़क के किनारे दफन कर दिया गया है। पुलिस ने जांच कार्यवाही तेज कर दी। कुछ माह पूर्व संदेहियों के निशानदेही पर पुलिस कोहडिय़ा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खुदाई की मगर पुलिस के हाथ कुछ नही लगा। इसके बाद पुलिस ने कथित संदेहियों को पकडऩे में ध्यान दिया। कुछ दिनों बाद ही कथित आरोपी पकड़े गए।सैटेलाइट तस्वीर के जरिए पुख्ता इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने कोर्ट से अनुमति लेकर कोहडिय़ा क्षेत्र के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खुदाई की। पुलिस को मौके से एक कंकाल मिला। मगर बगैर डीएनए टेस्ट के पुलिस मामले की हकीकत से काफी दूर थी। लिहाजा नरकंकाल का फिमर बोन के सैंपल और सलमा सुलताना की मां का ब्लड सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया। करीब एक माह बाद डीएनए रिपोर्ट आई है। जिसमे साफ हो गया है कि कंकाल सलमा सुलताना का ही हैं। इस सनसनीखेज वारदात को सुलझाने में कोरबा पुलिस अब जाकर पूरी तरह सफल हुई है। सलमा की हत्या करने वाले मुख्य कथित आरोपी और उसके दो साथी को कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस अब कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज