साजा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहु को आचार संहिता उलंघन करने का मिला नोटिस ,24 घंटे के भीतर निर्वाचन आयोग ने मांगा जवाब

 

साजा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहु को आचार संहिता उलंघन करने का मिला नोटिस ,24 घंटे के भीतर निर्वाचन आयोग ने मांगा जवाब

 

 

 

धमधा/ छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। इसी के साथ ही चुनाव आयोग सभी घोषित प्रत्याशियों की तमाम गतिविधियों पर नज़र रखे हुए है। ऐसे में इस चुनावी काल में पहला उल्लंघन बेमेतरा जिले की साजा विधानसभा सीट पर भाजपा के घोषित प्रत्याशी ईश्वर साहू ने किया है, जिसके चलते चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर चौबीस घंटों के भीतर जवाब तलब किया है। दरअसल मंगलवार को ईश्वर साहू ने बयान जारी कर मंत्री रविंद्र चौबे पर निशाना साधते हुए बिरनपुर हिंसा मामले में नाइंसाफी का आरोप लगाया। जिसको लेकर बेमेतरा के रिटर्निंग अधिकारी ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। इस नोटिस पर 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है। साजा से भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू पर आरोप है कि उन्होंने एक वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया, जिसमें आपसी मतभेद बढ़ाने का जिक्र है। इस वीडियो में जातीय और धार्मिक दुर्भावना को फैलाने वाली चीजें हैं। भाजपा परिवार साजा क्षेत्र के ग्रुप में एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रुप एडमिन के नंबर 6269974529 नंबर से 3-4 ग्रुपों में वायरल किया गया है। जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। इसे लेकर चुनाव आयोग ने यह एक्शन लिया है। चुनाव अधिकारी का मानना है कि इस वीडियो में, बिरनपुर हिंसा घटना, दो समुदाय में पुनः से उन्माद को पैदा या बढ़ा सकती है जिससे सद्भाव बिगड़ सकता है, इसलिए उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज