सिविल सर्जन दीपक जायसवाल का विवादों की वजह से हुआ तबादला, आंदोलनकारियों का नेतृत्व करने वाले डॉक्टर भी हटाए गए, जिला अस्पताल जांजगीर सुर्खियों में

(प्रकाश शर्मा.. स्थानीय संपादक)

जांजगीर चाम्पा। सिविल सर्जन और जिला अस्पताल के कर्मचारियों के मध्य चल रहे विवाद का अंत हो गया. लगातारा विवादों की वजह से पहले से ही रेफरल सेंटर के नाम से कुख्यात इस अस्पताल की रही सही स्वाथ्य व्यवस्था गर्त में जा रही थी वहीँ शासन प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे थे. लगातार महकमे की बदनामी से त्रस्त अधिकारीयों ने वह कदम उठा ही लिया जो बहुत पहले उठाना था. आज 24/04/2025 को जारी एक आदेश अचनाक कई व्हाट्सएप समूहों में वायरल होने लगा जिसके मुताबिक जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन दीपक जायसवाल का जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ ताबदलान कर दिया गया है तो वहीँ उनके खिलाफ मोर्चा खोलने वालों के नेतृत्व कर्ता डॉक्टर्स को भी जिले से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. कुल मिलाकर अस्पताल फिर से वेंटीलेटर पर जाता हुआ नजर आ रहा है. देखिये आदेश

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज